Monday, August 17, 2026

स्वामी रामदेव और पंडित प्रदीप मिश्रा का छत्तीसगढ़ आगमन, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया स्वागत

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव और सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. ममता साहू ने दोनों संतजनों से सौहार्दपूर्ण भेंट की और उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि संतों का छत्तीसगढ़ आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके विचार और मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का संचार होगा। स्वागत के दौरान धार्मिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news