Monday, August 17, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर दुर्ग पुलिस के 47 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला प्रशस्ति पत्र और शील्ड

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 47 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।

सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध नियंत्रण, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, यातायात व्यवस्था, न्यायालयीन कार्य, जनशिकायतों के निराकरण, तकनीकी अनुसंधान एवं अपराध नियंत्रण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया है।

सम्मानित कर्मियों की उपलब्धियों में वर्ष 2025 की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में उत्कृष्ट योगदान, खेलों में पुलिस विभाग एवं जिले का नाम रोशन करना, न्यायालयीन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, लंबित मामलों की विवेचना तथा चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी शामिल रही।

साइबर और तकनीकी पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान
साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई में भी पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हत्या, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों की जांच में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में योगदान दिया गया। लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से सुलझाने और न्यायालयीन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में भी संबंधित पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

एनडीपीएस और अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई

नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अपराध नियंत्रण एवं गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें कानून के शिकंजे में लाने में पुलिस टीमों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

महिला संबंधी शिकायतों के निराकरण में भी योगदान

महिला संबंधी शिकायतों के मामलों में महिला थाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभावी काउंसलिंग और विधिसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। गंभीर मामलों की विवेचना कर न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से आरोपियों को दंडित कराने में भी पुलिस अधिकारियों का योगदान रहा।

जिला दुर्ग पुलिस की विभिन्न थाना, शाखा एवं इकाइयों में पदस्थ कुल 47 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र और उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग ने इस सम्मान को कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता, विधिसम्मत कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने वाला बताया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला यह सम्मान
पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को विभागीय स्तर पर मान्यता देने के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी बेहतर पुलिसिंग और नागरिक सुरक्षा के लिए प्रेरित करेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news