Sunday, August 16, 2026

एमजीएम पब्लिक स्कूल, भिलाई में विद्यार्थियों को संबोधन

जीवन की वास्तविक दिशा मिलती है शिक्षा से : जमील

भिलाई : न्यूज़ 36 : एमजीएम पब्लिक स्कूल, सेक्टर 6 भिलाई की प्रिंसिपल एन्सी वर्गीज के आमंत्रण पर असेंबली में युवा विचारक मज़हर जमील ने संबोधित किया। शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य पर बातचीत के साथ विभिन्न समुदायों के बीच सकारात्मक संवाद और आपसी समझ को बढ़ावा देने यह पहल की गई थी। अपने संबोधन में इस्लाम में शिक्षा की अवधारणा पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस्लाम में शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री हासिल करना, नौकरी प्राप्त करना या दुनियावी तरक्की करना नहीं है, बल्कि शिक्षा का मूल उद्देश्य इंसान को अपने सृष्टि के सृजनकर्ता की पहचान कराना और जीवन की वास्तविक दिशा से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि नौकरी, दौलत और दुनियावी कामयाबी शिक्षा के सहायक लाभ हो सकते हैं, लेकिन ये शिक्षा के मूल उद्देश्य नहीं हैं। इस कार्यक्रम में शोएब अली, सदर एसआईओ भिलाई भी मौजूद थे। इसी स्कूल के छात्र अनस ने पूरे कार्यक्रम के दौरान विशेष इंतजाम किया। आयोजन के बाद प्रिंसिपल एन्सी वर्गीज से स्कूल से संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत और विचार-विमर्श हुआ। स्कूल परिवार की ओर से मजहर जमील का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की बड़ी संख्या के साथ स्कूल का स्टाफ और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news