Saturday, August 15, 2026

साइबर अपराध के खिलाफ 7 सप्ताह चलेगा साइबर जागृति अभियान

भिलाई : न्यूज़ 36 :  साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस प्रदेशवासियों को जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान चलाएगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक कर साइबर सुरक्षित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।

अभियान का शुभारंभ राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने QR Code और लिंक जारी कर किया। दोनों ने स्वयं QR Code स्कैन कर साइबर जागृति की एक सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान की मुख्य थीम साइबर जागृति की एक सेल्फी है। इसके तहत लोग छत्तीसगढ़ पुलिस और दुर्ग जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध QR Code या लिंक को स्कैन कर सेल्फी फ्रेम में अपनी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से साइबर सुरक्षा का संदेश तेजी से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, इन्फ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स और कलाकारों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए लोग एकजुट हुए थे, उसी भावना के साथ साइबर अपराध के खिलाफ भी समाज को एकजुट होकर जागरूक करना होगा। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news