Tuesday, August 4, 2026

चरौदा महापौर परिषद की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

विकास कार्यों को गति देने महापौर ने दिये अधिकारियों को निंदेश

भिलाई : न्यूज़ 36 : सोमवार दिनांक 3 अगस्त का दिन भिलाई चरौदा नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक के साथ शुरू हुआ जिसमें अनेक महत्वपूर्ण विकास और निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की गई। निगम सचिव ने बैठक के आगाज के साथ विषय सूची से उपस्थित जनो को अवगत कराया जिनमें महापौर निर्मल कोसरे सहित एमआईसी के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मती से आज की बैठक में रखे गये सभी विषयों को पारित कर दिया गया है। एमआईसी सदस्य मोहन साहू, श्रीमती संतोषी निषाद, एस वेंकट रमना, श्रीमती देवकु‌मारी भलावी, मनोज कुमार, एम जानी, श्रीमती दिप्ती आशीष वर्मा, ईश्वर साहू ये सभी बैठक में उपस्थित रहें। साथ ही निगम कमिश्नर डी एस राजपूत सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news