Tuesday, August 4, 2026

1लाख 49 हजार रुपए गबन करने वाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलसचिव गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की अर्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शुभांगी मराठे द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रस्तुत शिकायत तथा विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर थाना मोहन नगर में गंभीरे वित्तीय अनियमितता एवं अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता विश्वविद्यालय में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है तथा तत्कालीन कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप के निवास पर भोजन बनाने का कार्य भी करती थी।

पीड़िता का प्रतिमाह शासकीय नियमानुसार वेतन ₹11,515/- प्राप्त होता था, किन्तु आरोपी द्वारा उसे मात्र ₹2,200/- देकर शेष राशि दबावपूर्वक फोन पे एवं पेटीएम के माध्यम से उदय कुलदीप के खाते में स्थानांतरित करवाई जाती थी।

इस प्रकार दिनांक 06 फरवरी 2025 से 04 जुलाई 2026 के मध्य कुल ₹1,49,384/- का गबन किया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट, बैंक खाते एवं यूपीआई ट्रांजेक्शन के परीक्षण तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पद का दुरूपयोग कर अमानत में खयानत किए जाने की पुष्टि हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 550/2026, धारा 316 (4) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र कुमार कुलदीप से पूछताछ की गई। उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर अपराध की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news