बिना भेद भाव के हो रहा रिसाली में विकास : विधायक ललित
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्र. 22 मैत्रीकुंज, 23 प्रगतिनगर रिसाली, 24 आजाद मार्केट, 25 आशीष नगर में विकास कार्य आरंभ कराने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा पहुंची। उन्होंने 01 करोड़ 97 लाख 08 हजार का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र में बिना भेद भाव के कार्य स्वीकृत कराया गया और वें कार्य आरंभ कराने प्रत्येक वार्ड तक पहुंच रहे है।
उन्होंने कहा कि रिसाली में एक नई सोच और नया दिशा की कल्पना करके वें प्रत्येक वार्ड तक पहुंच रहे है। भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरूआत पुरैना से शुरू कर शनिवार को चार पाॅश काॅलोनी तक पहुंचे है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी है। वे पार्षद से लेकर महापौर, विधायक व सांसद के रूप में प्रतिनिधि चुनते है। यही प्रतिनिधि विकास कार्य के लिए एक महज माध्यम बनते है। क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हो रहे है वो आमजनों की मांग रहती है। यही कारण है कि आज भूमिपूजन के अवसर पर सारे विकास कार्य जनता को समर्पित कर रहे है। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि विधायक जी विकास कार्य करा रहे है। उनके लिए उन्हें रिसाली निगम बधाई देता है। उन्होंने आग्रह किया कि छुटे हुए कार्य को भी शासन स्तर पर जल्द स्वीकृत कराएं। कार्यक्रम को निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने भी संबोंधित किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, पार्षद रमा साहू, मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखेड़, माया यादव, गजेन्द्र कोठारी, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, सीमा साहू, सविता ढवस समेत मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू व राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।
नागरिकों ने किया अभिनंदन
वार्ड 25 आशीष नगर के सड़क 15 ए में नागरिकों ने विधायक व महापौर का अभिनंदन किया। नागरिकों ने 21 किलो वजनी गेंदे की माला पहना कर शाल भेंट की। इसी तरह वार्ड 23 प्रगतिनगर में वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक व महापौर का नागरिक अभिनंदन किया।
यहां होंगे विकास कार्य
वार्ड 22 मैत्रीकुुंज में पाॅथवे निर्माण, नाली निर्माण, सड़क चैड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए विधायक व महापौर ने 53.58 लाख का भूमिपूजन किया। इसी तरह वार्ड 23 प्रगतिनगर में 60.44 लाख, वार्ड 24 में 32.77 लाख तथा वार्ड 25 में 50.29 लाख का भूमिपूजन किया गया।
