Wednesday, July 15, 2026

कांग्रेस भवन साजा में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन

पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन

साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : कांग्रेस भवन साजा में रविन्द्र चौबे(पूर्व मंत्री) छत्तीसगढ़ शासन की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रविन्द्र चौबे ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस साजा का प्रथम बैठक एवं सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश साहू सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा पिछड़ा वर्ग विभाग को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की अपील की। सम्मेलन में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इसी अवसर पर कांग्रेस भवन साजा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के अध्यक्ष ईश्वर वर्मा एवं नगर पंचायत साजा के पार्षद प्रतिनिधि अवधेश गोयल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविन्द्र चौबे ने दोनों नेताओं से केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जन्मदिन के अवसर पर ईश्वर वर्मा एवं अवधेश गोयल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ईश्वर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा, अविनाश चौबे प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ कांग्रेस, संतोष वर्मा पूर्व अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष गण किलुश यदु संतोष तिवारी बिहारी साहू किलुश यदु, मनोज जायसवाल, राजेश चंदेल सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news