Wednesday, July 15, 2026

खुर्सीपार में स्कूली छात्रों से वसूली और मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जोन-2 खुर्सीपार में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों से मारपीट, गाली-गलौज और डराकर पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि क्षेत्र के कुछ युवक रास्ते में विद्यार्थियों को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगते थे और इंकार करने पर धमकाते व पीटते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्कूल समय के दौरान मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और पीड़ितों से पहचान कराते हुए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार निवासी युवराज साहू और एचसीएल कॉलोनी, तेलहा नाला के पास, खुर्सीपार निवासी शेखर गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। मामले में शामिल दो अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय कानून के तहत अलग से प्रक्रिया अपनाई गई। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और लकड़ी का हॉकी स्टिक भी जब्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news