Wednesday, July 15, 2026

ढवले और बाला का उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मान

मूलनिवासी कला साहित्य और फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन विज्ञान आश्रम कसेकेरा में

भिलाई : न्यूज़ 36 : मूलनिवासी कला साहित्य और फिल्म फेस्टिवल की ओर से विज्ञान आश्रम कसेकेरा (महासमुंद) में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ में 37 वर्षों की शानदार शासकीय सेवा के पश्चात सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक ढवले तथा आई आई टी खड़गपुर से मेटलर्जी में एम टेक कर सेल-भिलाई स्टील प्लांट की नौकरी से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने जा रहे महाप्रबंधक बिनितोष बाला का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि अशोक कुमार ढवळे ने भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में अनेक स्थानों पर बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने अनेक स्थानों पर सामुदायिक जागरूकता भवनों, बुद्ध भूमि एवं धम्म भूमि के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। वर्तमान में वे डॉ अम्बेडकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन मरोदा भिलाई के पुनर्निर्माण में सक्रिय रूप से दिन रात जुटे हुए हैं। इन कार्यों में उनकी जीवनसाथी कुंदा ढवले भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्मवीर महादेव कावरे (आईएएस) ने ढवले और बाला के सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।  सम्मानित हुए व्यक्तित्वों के बारे में मूलनिवासी फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष एल उमाकांत तथा अम्बेडकर एक्जीक्यूटिव फ्रेटरनिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं डॉ अम्बेडकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन मरोदा भिलाई के पुनर्निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रभाकर खोबरागड़े, उदय खरात, एस पी निगम, डॉ वाय के सोना, रतन गोंडाने, प्रेमचंद साव एवं डॉ विजय शर्मा ने भी संबोधित किया।  अंत में विज्ञान आश्रम कसेकेरा की ओर से उषा मेश्राम ने सभी उपस्थित साथियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ सरस्वती, रजनी खरात, सुनीता खोबरागड़े, अर्चना निगम, विदिशा बाला, नंदा ढ़वले, रेखा गोंडाने, संघमित्रा सोमकुंवर, स्मिकी पधान, सोनिया भोई, लता चंद्राकर, हेमलता चक्रधारी एवं बम्लेश्वरी चक्रधारी,  प्रदीप सोमकुंवर, सोनू टंडन एवं मनोज नायक की सहभागिता में आयोजन संपन्न हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news