भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी की संगीतधर्वी संस्था ‘गुंजन’ की ओर से फिल्म निर्माता निर्देशक विमल राय के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के बांग्ला संगीतकार, सलिल चौधरी, सचिन देव बर्मन, हेमन्त कुमार एवं पार्श्वगायक मन्ना डे व गीता दत्त इत्यादि के कुछ कालजयी गीत प्रस्तुत करने एक सांगीतिक कार्यक्रम गुंजन हाउस रशियन कॉम्प्लेक्स सेक्टर-7 में आयोजित किया।
उल्लेखनीय है कि संस्था ‘गुंजन’ की ओर से पिछले 25 वर्षों से हिन्दी फिल्म संगीत के दिवंगत कलाकारों की जन्मतिथि और पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप बैठकें, मंचस्थ आयोजन और फेसबुक लाइव कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते रहे है।
इसी श्रृंखला में विमल राय की प्रसिद्ध फिल्मों देवदास, दो बीघा जमीन, मधुमती, सुजाता और बंदिनी पर आधारित फिल्मों के 12 कालजयी गीत डॉ. अनंत केकरे, अनुराधा तैलंग, अतुल तैलंग, तिलक धर दुबे, भास्वति बोस, मीना गुप्ता, शांताराम वानखेड़े, गीता सोनी, गिरीश चतुर्वेदी, गीता साठे, रूमा और सोमा बहनों प्रस्तुत किये । विमल राय के अलावा स्व. गुरूदत्त को भी उनकी प्यासा और साहब बीबी और गुलाम फिल्मों के लिए याद किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि शरद कोकास ने किया। आयोजन की मुख्य विशेषता यह थी कि सभी गीत कम से कम वाद्य यंत्रों पर बिना किसी ट्रैक के लाइव प्रस्तुत किये गये। इनमें हारमोनियम पर डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, तबले पर संजय भरणे और ऑक्टोपैड पर रवि पात्रो थे। डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने चर्चा में बताया कि गुंजन हाउस में एक आडियो- वीडियो स्टूडियो प्रारंभ करने की योजना है जिससे अंचल के गायक-गायिकाएं और लोक कलाकार लाभान्वित होंगे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
