साजा (अभिषेक): न्यूज़ 36 : क्षेत्र के ग्राम परसबोड़ स्थित माँ दुर्गा मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता को चढ़ाए गए सोने के आभूषण चोरी कर लिए मंगलवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता चला सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुँची मामला की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड बुलाया गया तथा आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज भी खंगाले गए लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है उल्लेखनीय है कि साजा क्षेत्र में एक माह के भीतर चोरी की यह चौथी घटना है।
