Tuesday, July 14, 2026

तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आज इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

भिलाई : न्यूज़ 36 : ग्राम गनियारी में  आज 14 जुलाई को आयोजित होने वाले पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहन इस मार्ग से जाएं

यातायात पुलिस के अनुसार कुम्हारी से आने वाले वाहन चालक कुम्हारी चौक – कुगदा अंडर ब्रिज – उरला – देवबलोदा – पार्थवी कॉलेज चौक (सिरसा कला) – ग्राम गनियारी मार्ग का उपयोग करें।

उतई और सेलुद से आने वालों के लिए यह रूट

उतई और सेलुद की ओर से आने वाले वाहन उतई – डुंडेरा – महका कला – ग्राम गनियारी मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

अमलेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

अमलेश्वर से आने वाले वाहन चालक अमलेश्वर -मोतीपुर – औरी – आऊँधी – ग्राम गनियारी मार्ग का उपयोग करें।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news