भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र के शारदा. पारा (सोनकर मोहल्ला) में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। शारदा पारा निवासी संदीप अग्रवाल (30) किराना दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद अपनी प्लेजर स्कूटी (क्रमांक सीजी-07-सीटी-1271) घर के सामने खड़ी कर दी थी। 11 जुलाई की सुबह करीब छह बजे बाहर निकलने पर स्कूटी पूरी तरह जली हुई मिली।
प्रार्थी ने बताया कि मोहल्ले के लक्की और भगुला ने उन्हें जानकारी दी कि रात करीब 1:30 बजे स्कूटी में आग लगी हुई थी।
