Saturday, July 11, 2026

तालपुरी में सूने मकान को निशाना बनाकर नगद सहित 10 लाख के जेवर चोरी

परिवार के गांव जाने का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम

कोतवाली भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

भिलाई : न्यूज 36 : तालपुरी स्थित बी-ब्लाक के डहेलिया-482 में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कोतवाली भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मकान मालिक गजेंद्र पिपरिया के परिवार के सदस्य किसी पारिवारिक कार्य से गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोर घर में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पिपरिया लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में उप अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में साजा में पदस्थ हैं। परिवार के घर से बाहर होने की जानकारी मिलने के बाद चोरों ने सुनियोजित तरीके से मकान को निशाना बनाया। घटना तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं घटना के बाद तालपुरी क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news