Thursday, July 9, 2026

भिलाई के होटल में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के साथ रुका था होटल में

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र स्थित कोहका के एक होटल में 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के समय युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शादाब शेख (19 वर्ष), निवासी अटल आवास, कैंप-1 के रुप में हुई है। दोनों मंगलवार शाम करीब 6 बजे होटल के कमरे में पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात में दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि नशे की हालत में प्रेमिका सो गई, जबकि युवक ने देर रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने युवक को फंदे पर लटका देखा। उसने उसे नीचे उतारकर दोस्तों को बुलाया और सभी उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित
घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर स्मृतिनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। युवती से पूछताछ की जा रही है और होटल के कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news