Tuesday, July 7, 2026

बारिश से बच रहे पिल्ले को लात मारी, पानी टंकी में गिरा श्वान हुई मौत

ऑटो सेंटर संचालक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में एक आवारा श्वान (पिल्ले) के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बारिश से बचने के लिए ऑ सेंटर के सामने खडे पिल्ले को लात मारने से उसकीमौत होने का आरोप है। शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने ऑटो सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बारिश से बचने के लिए दुकान के सामने खड़ा था पिल्ला

प्रार्थी हिमांशु उपाध्याय (32) ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब 6:50 बजे वह स्मृति नगर मेन रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए एक छोटा पिल्ला मां बमलेश्वरी ऑटो सेंटर के सामने आकर खड़ा हो गया।

लात मारने से पानी की टंकी में गिरा श्वान

शिकायत के अनुसार ऑटो सेंटर के संचालक ने पिल्ले को जोरदार लात मार दी, जिससे वह पास में बनी पानी की टंकी में जा गिरा। करीब 30-40 सेकंड तक पानी में रहने के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

घटना के अगले दिन हिमांशु उपाध्याय अपने साथी शशिकांत बोल्ला के साथ स्मृति नगर चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सुपेला पुलिस ने मां बमलेश्वरी ऑटो सेंटर के संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news