Tuesday, July 7, 2026

भिलाई की फैक्ट्री में बड़ा हादसा,35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्टम इंडिया कंपनी में सोमवार की शाम को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे एक वेल्डर की 30 से 35 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई।

ऊंचाई पर काम के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार मृतक शिवकुमार सोनी (35 वर्ष), पिता श्याम राव सोनी, घासीदास नगर भिलाई का निवासी था। वह पेशे से वेल्डर था और करीब एक सप्ताह पहले ही सिस्टम इंडिया कंपनी में काम पर लगा था। सोमवार शाम वह करीब 30 से 35 फीट ऊंचाई पर चढ़कर कार्य कर रहा था।

सीट टूटने से नीचे गिरा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक काम के दौरान जिस सीट पर वह खड़ा था, वह अचानक टूट गया। संतुलन बिगड़ने से शिवकुमार सीधे नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जामुल पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी रमेन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news