Tuesday, July 7, 2026

बुजुर्ग दंपती को चाकू दिखाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पती को धारदार हथियार से डराकर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर में अकेले मौजूद बुजुर्ग दम्पती को धमकाकर सोने का नेकलेस लूट लिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर उसे 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, शुभकामना हाइट्स, प्रगति नगर, रिसाली निवासी वी. कुमार (59) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार जुलाई को वह प्लांट की ड्यूटी पर राजा इसी दौरान घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन उनके सास-ससुर के घर एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर घुस आया। उसने धारदार हथियार दिखाकर बुजुर्ग दम्पती को धमकाया और सोने-चांदी व नकदी की मांग की। इसके बाद वह सोने का नेकलेस लेकर फरार हो गया।

मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी व गवाहों के बयान लेने के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी विभांशु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्यप्रदेश) तथा वर्तमान में भिलाई नगर क्षेत्र में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया गया।

बाइक, हथियार और कपड़े जब्त

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, धारदार हथियार तथा वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए हैं। हालांकि लूटा गया सोने का नेकलेस बरामद नहीं हो सका है। इस कार्रवाई में नेवई थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल, आरक्षक रवि बिसाई तथा थाना की क्राइम टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news