Monday, July 6, 2026

रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर का 28वां पदस्थापना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

भिलाई : न्यूज़ 36 : रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर का 28वां पदस्थापना समारोह शनिवार 4 जुलाई को अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में 160 से अधिक रोटेरियन्स, उनके परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान रोटेरियन अनंत अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के 28वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। उनके साथ रोटेरियन अंशुल अग्रवाल ने सचिव तथा रोटेरियन जगदीप बेदी ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा कार्यों में उत्कृष्टता, नवाचार एवं प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. शशांक रस्तोगी ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए नई टीम के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
यह समारोह रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के लिए एक नई ऊर्जा, नए संकल्प और सेवा के नए अध्याय की शानदार शुरुआत का साक्षी बना।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news