Monday, July 6, 2026

दुर्ग के तत्वावधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग के तत्वावधान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अनुशासन, फुर्ती और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह की तालियां बटोरीं।विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं।मुझे गर्व है कि हमारे जिले के युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news