Tuesday, September 29, 2026

भारतमाला परियोजना में ग्रामीणों की बड़ी जीत

अंडरब्रिज की ऊंचाई और पुल की लंबाई बढ़ाने की मांग हुई पूरी किसानों ने जताया आभार

 दुर्ग : न्यूज़ 36 : भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत ग्राम थनौद से जुड़ी लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मांगों के निराकरण पर ग्रामीणों और किसानों ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर अभिजीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण कृषकों ने बताया कि क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अंडरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही शिवनाथ नदी-नाले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित पुल (ब्रिज) की लंबाई बढ़ाने की मांग भी स्वीकार की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार इन दोनों मांगों के पूरा होने से वर्षा के दौरान जलभराव और बाढ़ की समस्या में कमी आएगी तथा किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। मांगों के निराकरण पर ग्रामवासियों एवं कृषकों अनिल देवांगन, चंद्रकांत सिन्हा, देवराज चतुर्वेदी, उमेन्द्र सिन्हा, हुमत धनकर, तारक सिन्हा एवं धनराज देवांगन ने कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news