Tuesday, September 29, 2026

अल्प्राजोलम टैबलेट सहित तीन गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाईनगर थाना क्षेत्र में अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेमंत कुमार देवांगन के कब्जे से 160, अमन सिंह और आशीष दास से 50-50 टैबलेट बरामद की गईं। जब्त दवा की कीमत करीब एक लाख चार हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल मैदान, हुडको स्थित गणेश पंडाल के पास एक सफेद कार में नशीली टैबलेट रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने – मौके पर पहुंचकर संदिग्ध कार की – घेराबंदी की और उसमें मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों से कुल 260 नग अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं, जिनका वजन 33.800 ग्राम है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) में कार्रवाई की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news