भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा का रास्ता रोककर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार के वार्ड-40 राधाकृष्ण मंदिर के पास छावनी निवासी दीपक शर्मा (39) ने शिकायत दर्ज कराई है कि शंकर नगर निवासी रियाज उर्फ तब्बू उनकी नाबालिग बेटी को लगातार परेशान कर रहा है। शिकायत में बताया गया है कि एक जून 2026 की शाम करीब 4 बजे तनिषा कोचिंग जाने के लिए गफ्फार बिल्डिंग स्थित कंप्यूटर कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान शंकर नगर चौक के पास आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने छात्रा से कहा कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो वह उसके पिता को जान से मार देगा।
