Tuesday, June 30, 2026

रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित

3 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

भिलाई : न्यूज़ 36 : सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है। क्लब ने वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. संतोष राय को अध्यक्ष तथा रोटेरियन पी.एस. बिंद्रा को सचिव निर्वाचित किया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 3 जुलाई 2026 को होटल अमित पार्क, सुपेला, भिलाई में शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी जिला गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन अजय अग्रवाल (राउरकेला) शामिल होंगे।
क्लब के सदस्यों ने डॉ. संतोष राय और पी.एस. बिंद्रा के नेतृत्व में आगामी सत्र में सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को क्लब के वरिष्ठ सदस्यों रोटेरियन अशोक सूरी, मूलचंद जैन, रमेश कुमार पटेल, अमित श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, सी.एस. बाजवा, डॉ. अखिलेश, गौरीशंकर अग्रवाल, पी.सी. लालवानी, राजू सिंह, नंदा, आर.के. शंकर तथा जनेश्वर सिंह सहित अन्य रोटेरियनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में क्लब सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के अपने उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news