Monday, June 15, 2026

स्काउट-गाइड की जल सेवा का समापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला संघ भिलाई स्काउट गाइड की ओर से ‘प्रतिदिन एक अच्छा काम करो’ के नेक विचार के साथ शुरू किये गये प्याऊ घर का समापन भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा विगत चार माह से राहगीरों को शीतल जल पिलाने सेवा का कार्य किया गया। ज्ञातव्य है कि  जिला संघ भिलाई स्काउट गाइड की ओर वर्ष भर तरह-तरह की गतिविधियां संचालित की जाती है। जिसमें पर्यावरण सुरक्षा, प्रदूषण की रोकथाम, महापुरुषों की जयंती इत्यादि शामिल है। इसी तारतम्य में विगत कई वर्षो से शुरू किए गये सेवा कार्य के तहत भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के मुख्य द्वार में की गई। यह प्याउ नियमित रूप से चलता रहा।
शनिवार 12 जून को इस जलसेवा के पुनीत कार्य का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षा विभाग से (महाप्रबंधक) शिक्षा एवं जिला मुख्य आयुक्त श्रीमती शिखा दुबे, श्रीमती विभारानी कटिहार उप प्रबंधक, जिला आयुक्त स्काउट एवं प्राचार्य भिलाई विद्यालय विजय सिंह पवार, जिला आयुक्त गाइड एवं प्राचार्य श्रीमती सुमिता सरकार, श्रीमती रुबी बर्मन राय प्राचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7, ओसी श्रीमती कीर्तिलता देशमुख, सत्यनारायण साहू, डॉ. शीतल चंद्र शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता, डी. के. साहू, पवन अग्रवाल, भिलाई विद्यालय से सजीता राजेश,  श्रीमती सविता धपवाल, वंदना सोनवाने, रजनी रजक, सतीश मिश्रा एवं प्रधान पाठक पी.आर. साहू सहित भिलाई स्काउट-गाइड के समस्त पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्काउट और गाइड शामिल हुए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news