Saturday, May 23, 2026

दुर्ग में साहू दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों भी मिले मृत अवस्था में

सुसाइड नोट भी मिला जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव के चलते सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, घर के भीतर पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो बच्चों की मौत जहर सेवन से होना बताई जा रही है। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष), पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक तनाव का उल्लेख किया गया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं मोहन नगर थाना स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। घर को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news