दुर्ग : न्यूज़ 36 : फर्जी निवेश योजना के नाम पर 13.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जवाहर नगर दुर्ग निवासी राजेन्द्र ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
गंजपारा दुर्ग निवासी प्रार्थी दीपक जैन (27) ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग मैं रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में आरोपीगण द्वारा फारेक्स ट्रेडिंग एवं निवेश कंपनी में अधिक लाभांश दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई।
आरोपियों द्वारा निवेश की गई राशि पर प्रतिमाह लाभ मिलने तथा मूलधन सुरक्षित रहने का प्रलोभन दिया गया था। प्रार्थी से विभिन्न तिथियों में आरटीजीएस एवं आनलाइन माध्यम से कुल 13 लाख 60 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए। कुछ समय बाद कंपनी बंद हो गई तथा प्रार्थी को न तो लाभांश प्राप्त हुआ और न ही जमा राशि वापस की गई। धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपी राजेन्द्र कुमार ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्यम साथियों के साथ मिलकर फर्जी निवेशव योजना संचालित कर लोगों से रकम जमा कराना स्वीकार किया गया। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश एवं बैंक खातों की जाँच की जा रही है।
