भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएम शाह हास्पिटल सुपेला में भर्ती गंभीर मरीज सलीम अली (38) निवासी सेक्टर-2 भिलाई को बेहतर उपचार के लिए मंगलवार को शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी रेफर किया गया। सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस दुर्ग की टीम द्वारा तत्काल ग्रीन कारिडोर तैयार कर एम्बुलेंस को सुरक्षित एवं शीघ्र मार्ग उपलब्ध कराया गया। यातायात पुलिस द्वारा पूरे मार्ग में यातायात को नियंत्रित करते हुए एम्बुलेंस को बिना किसी अवरोध के निकाला गया, जिसके परिणामस्वरूप मरीज को मात्र सात मिनट में शंकराचार्य हास्पिटल जुनवानी पहुंचाया गया तथा समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। यातायात पुलिस दुर्ग की टीम द्वारा त्वरित समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था नियंत्रित करते हुए ग्रीन कारिडोर तैयार कर गंभीर मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
