साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री माननीय रविन्द्र चौबे जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति संकट तथा लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में साजा पेट्रोल पंप के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आम जनता, किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने और लगातार कीमतों में वृद्धि से आमजन का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बढ़ती महंगाई ने रसोई से लेकर खेती-किसानी तक हर वर्ग की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की पीड़ा सुनने के बजाय केवल दिखावटी घोषणाओं में व्यस्त है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा अध्यक्ष ईश्वर वर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कृत्रिम कमी और लगातार मूल्य वृद्धि भाजपा सरकार की विफल आर्थिक नीतियों का परिणाम है। इसका सीधा असर किसानों की खेती, परिवहन व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर वर्मा जी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा), कन्हैया साहू (अध्यक्ष, किसान कांग्रेस साजा), मनोज जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत साजा), मंडल अध्यक्षगण राजेश चंदेल, किलुश यदु, नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, गुड्डू जायसवाल, दिनेश साहू (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग साजा), जनार्दन सिंह ठाकुर, नरेश सिन्हा, हनु साहू सहित सेक्टर अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था तत्काल सुचारू करने तथा बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेकर आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन को और उग्र रूप देगी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
