भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना क्षेत्र में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले में नेवई पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक लालचंद साहू पिता राजू साहू उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 51 राजेंद्र प्रसाद नगर खुर्सीपार भिलाई की 13 अप्रैल 2026 को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मृत्यु हो गई थी। हादसा मरौदा ओवरब्रिज क्षेत्र में हुआ था।
मामले में मर्ग क्रमांक 23/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार मंझवार तथा प्रभुनाथ सिंह के बयान लिए गए। दोनों गवाहों ने बताया कि घटना के दिन बाइक क्रमांक CG08U1305 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घायल लालचंद साहू को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गंभीर सिर की चोट के कारण मौत होना उल्लेखित किया गया है।
सम्पूर्ण जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर नेवई पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।
