भिलाई : न्यूज़ 36 : मस्जिद तैयबा शांति नगर में हज के मुबारक सफर पर जा रहे जायरीन का इस्तेकबाल किया गया। वैशाली नगर के समाज सेवी सैयद युनुस अली की हज के लिए 20 मई को रवानगी है। 15 मई शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैयद युनुस अली का इस्तकबाल किया गया। इस दौरान मौजूद नमाजियों ने गुजारिश की कि वे पाक परवरदिगार के घर में अपने मुल्क, सूबे और शहर के लोगों के लिए अमन,खुशी और तरक्की की दुआ मांगे। इमाम मौलाना लईकुद्दीन मिस्बाही ने जुमे की तकरीर में कहा कि हज पर जाने वाले खुश नसीब होते हैं जिनको अल्लाह पाक अपने घर की जियारत करने बुलाता है। उन्होंने बकरीद के मौके पर कुर्बानी के ताल्लुक से भी जरूरी बातें बताई। मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सरपरस्त हाजी शरीफ खान ने सैयद युनूस अली का इस्तकबाल किया साथ में तनवीर,सेकेट्री वकील अहमद,फिरोज खान,रफीक काजी, इस्माईल खान,शमशुल आरिफ़,अलीमुद्दीन खान,आलम खान, सैय्यद आरिफ,साहिल, शब्बीर, एजाज, नायब इमाम मौलाना गुरशालीन, शब्बीर खान,साहिल आलम,अल फ़लह मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के ओहदेदार सहित दिगर लोग भी इस इस्तकबाल में शामिल हुए।
