Saturday, May 16, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी एवं रेलवे कर्मचारी को दुर्ग से CBI ने किया गिरफ्तार

रायपुर से महिला वेटलिफ्टर भी पकड़ी गई

दुर्ग : न्यूज 36 : नौकरी लगाने के नाम पर कथित ठगी के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी एवं रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव तथा रेलवे कर्मी एवं वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने शुक्रवार को दुर्ग की न्यू पुलिस लाइन स्थित निवास से बी. राजशेखर राव को हिरासत में लिया, जबकि राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी भी ली। तलाशी के दौरान लाखों रुपये नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि बरामद राशि और मामले के अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इधर, डीआरएम कार्यालय रायपुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की विस्तृत जानकारी सीबीआई से प्राप्त होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। फिलहाल दोनों रेलवे कर्मचारी सीबीआई की गिरफ्त में है और उनसे पूछताछ जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news