Saturday, May 16, 2026

सिपाही की फार्म हाउस के पुल में डूबने से मौत, शाम 5 बजे की घटना

रायपुर : न्यूज़ 36 : पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।  माना थाना के सूत्रो के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह 15 मई को दोपहर अपने विभाग के कुछ साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचा हुआ था। इसी बीच शाम करीबन साढ़े 5 बजे के आस पास पूल में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस आरक्षक रमाकांत पिछले 2-3 दिनों से थोड़ा परेशान भी चल रहा था, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी अब तक विभाग या फिर परिजनों की तरफ से सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news