भिलाई : न्यूज़ 36 : धमधा क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगे शासकीय कर्मचारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार – किया है। डीएसपी चित्रा वर्मा ने बताया कि देवांगन पारा निवासी अशोक कुमार देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 मई को वे पटेल होटल में जनगणना सम्बंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी संतोष पटेल वहां पहुंचा और विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 221 और जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है।
