Thursday, May 14, 2026

उर्स आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुराना बस स्टैंड स्थित मजार में 13 से 16 मई तक होने वाले उर्स आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। 13 से 16 मई तक रात्रि कालीन अवधि में दुर्ग शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। पटेल चौक से इंदिरा मार्केट एवं फरिश्ता कांपलेक्स से पटेल चौक मार्ग पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित रहेगा। आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था निश्चित की गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि पुराना बस स्टैंड स्थित मजार में 13 से 16 मई तक उर्स आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालु एवं आमजन की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। उर्स आयोजन के दौरान पटेल चौक से इंदिरा मार्केट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस प्रकार फरिश्ता कांपलेक्स से पटेल चौक की ओर वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। आयोजन अवधि में दुर्ग शहर के भीतर रात्रि कालीन समय में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। भिलाई पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बस स्टैंड पार्किंग स्थल बनाया गया है। रिसाली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए झाड़ू राम देवांगन स्कूल परिसर में व्यवस्था रखी गई है। गंजपारा पुलगांव राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गंज मंडी, गंजपारा , पुलिस लाइन में वाहनों को खड़ी करने की व्यवस्था रखी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वहन खड़ी करें तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news