Thursday, May 14, 2026

अवैध धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, पदमनाभपुर पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना पदमनाभपुर पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहिद खान (18 वर्ष), निवासी तकिया पारा, असरफ नगर, दुर्ग बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से स्टील कलर का लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसकी फल की लंबाई 6.2 इंच और मूठ की लंबाई 4.5 इंच बताई गई। आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news