Thursday, May 14, 2026

अवैध पशु तस्करी पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, बोलेरो पिकअप व 5 मवेशी जप्त

एक आरोपी के साथ एक नाबालिग भी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना धमधा क्षेत्र में बोलेरो पिकअप वाहन से 5 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जप्त किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को अवैध पशु तस्करी की सूचना मिलने पर ग्राम पेण्ड्री चौक, धमधा गंडई मुख्य मार्ग पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक MH 35 AJ 4771 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन भगाने लगा, लेकिन घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया।

जांच के दौरान वाहन के पीछे तालपतरी से ढंककर 5 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरा हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मवेशियों को बेरला क्षेत्र से लोड कर लांजी होते हुए नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश घोरमारे (21 वर्ष) निवासी ग्राम चिचटोला, पोस्ट बड़गांव, थाना लांजी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो पिकअप, 5 मवेशी, तालपतरी एवं परिवहन में प्रयुक्त अन्य सामग्री जप्त की है।

कार्रवाई में थाना धमधा के सउनि नरेंद्र सिंह राजपूत, पुलिस स्टाफ तथा गौरक्षा समिति के सदस्य वामन ताम्रकार, विकास अग्रवाल, वीर ताम्रकार एवं योगेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध पशु तस्करी या पशु क्रूरता से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news