Thursday, May 14, 2026

डीयू ने जारी की मई-जून 2026 सेमेस्टर परीक्षा की समय सारणी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने मई-जून 2026 में आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा नॉन-एनईपी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि एटीकेटी सत्र 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के साथ एलएलबी तथा एलएलएम प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विस्तृत समय सारणी जारी कर संबंधित महाविद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी महाविद्यालय एवं परीक्षा केंद्र समय सारणी का अवलोकन कर उसे सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से चस्पा करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा तिथियों की जानकारी समय पर मिल सके।

Oplus_16908288

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्रों का क्रम विश्वविद्यालय की सुविधा अनुसार निर्धारित होगा। वहीं यदि परीक्षा अवधि के दौरान राज्य शासन या स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। विद्यार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के सात दिन पूर्व विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षार्थियों को समय सारणी से अवगत कराते हुए समय पर परीक्षा में शामिल कराना सुनिश्चित करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news