Saturday, September 26, 2026

सेंधमारी गैंग, दो महिलाएं और नाबालिग समेत सात गिरफ्तार

दूसरे राज्यों से आकर मकानों को बनाते थे निशाना

भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल थाना पुलिस ने सूने मकानों में सेंधमारी करने वाली शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं और एक नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मकानों की पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी सिम्मी अहिरवार और देव सिंह थापा ने अलग-अलग मामलों में घर में सेंधमारी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जामुल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। टीआई रामेन्द्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविंदर उर्फ सरदार, सोनू सरदार उर्फ पुच्ची, तोप सिंह बंजारे, रूबी कौर, शेख रशीद, हेमा जांगड़े और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अर्जुन बेहद शातिर है। वह चोरी के बाद जेवर और अन्य सामान अलग-अलग साथियों के पास रखवा देता था और धीरे-धीरे उन्हें बेचकर रकम खर्च करता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news