Tuesday, May 12, 2026

यूथ हॉस्टल्स के सदस्यों ने फुलारा रिट्ज ट्रैकिंग में दी सहभागिता

ऋषि कांत तिवारी ने कैम्प लीडर बनकर रोशन किया छत्तीसगढ़ का नाम

भिलाई : न्यूज़ 36 : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के तीन सदस्य उत्तराखंड के फुलारा रिट्ज ट्रैकिंग में शामिल हुए। इसमें दुर्ग भिलाई इकाई प्रेसिडेंट ऋषि कांत तिवारी कैम्प लीडर के रूप में अपनी सेवाएँ देकर यूथ हॉस्टल्स छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किये हैं। अन्य दो सदस्य राजेश कुमार एवं विजय जैन हैं।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा सचिव के. सुब्रमण्यम ने बताया कि फुलारा रिट्ज की ऊंचाई समुद्र तल से 12128 फीट है । वहाँ चारों ओर बर्फ से घिरे पहाड़ों पर ट्रैकिंग का अनुभव अलग ही रोमांचकारी रहता है । सदस्यों के अनुसार रात में कैंप में माइनस चार डिग्री सेल्सियस तापमान में रहने का अनुभव बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण और अविस्मरणीय रहा।  यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिभागियों को शुभकामना व्यक्त की हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news