Tuesday, May 12, 2026

बीएसपी ने रचा कीर्तिमान, स्टील लैडल लाइफ पहुंची 153 हीट्स

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्टील लैडल लाइफ में नया रिकॉर्ड बनाया है। संयंत्र ने सिलिकॉन किल्ड स्टील में 153 हीट्स की स्टील लैंडल लाइफ प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि पूर्व में एसएमएस-3 द्वारा बनाए गए 148 हीट्स के रिकॉर्ड से अधिक है। इसके साथ ही यह बीएसपी के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक लैडल लाइफ के रूप में दर्ज की गई है।

प्रबंधन के अनुसार यह सफलता रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग, एसएमएस-3 विभाग और सेल रिफैक्टरी कंपनी लिमिटेड के बेहतर समन्वय, तकनीकी दक्षता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। बीएसपी के अधिकारियों ने बताया कि इस उपलब्धि से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और गुणवत्ता में सुधार के साथ लागत नियंत्रण करने में भी मदद मिलेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news