Tuesday, May 12, 2026

सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : यातायात पुलिस दुर्ग ने शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सोमवार को सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत ई-चालान जारी किए गए।

पुलिस के अनुसार सूर्या मॉल और आसपास के प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके कारण आम नागरिकों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान वार्ड पार्षद मुकेश अग्रवाल भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मॉल क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवाजाही में असुविधा हो रही है।

कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों को समझाइश देते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने और सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं करने के निर्देश दिए।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील : अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news