Saturday, September 26, 2026

पुरैना सुशासन शिविर में 368 आवेदन प्राप्त, 71 प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण

कलेक्टर अभिजीत सिंह की पहल से दृष्टिबाधित युवक का बना आधार कार्ड, विधायक ललित चंद्राकर ने युवाओं को सौंपे लर्निंग लाइसेंस

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम रिसाली के पुरैना सुशासन शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह के प्रयास से 29 साल के युवक देवेन्द्र कौशल का आधार कार्ड बन पाया। दरअसल युवक एक आंख से दृष्टि बाधित है। कई बार प्रयास करने के बाद भी तकनीकी कारणों से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। शिविर में हितग्राही के अनुरोध पर कलेक्टर अभिजीत ने आधार कार्ड बनाने अधिकृत एजेंसी से संवाद कर शिविर स्थल पर ही दो बच्चों के पिता देवेन्द्र का आधार कार्ड बनवाया। सुशासन 2026 के शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पुरैना के 26 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस सौंपा।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिविर में समस्या मूलक आवेदन लेकर पहुंचे लोगों से चर्चा कर समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए स्टाॅल का निरीक्षण करते महतारी वंदन योजना के तहत केवाईसी कराने वाले हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही विधायक ने परिवहन विभाग द्वारा लगाए स्टाॅल तक पहुंचे और 26 युवाओं को शिविर में बनाए गए लर्निंग लाइसेंस को सौंपा। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से वन टू वन चर्चा की। इसके अलावा ललित चंद्राकर ने गोद भराई रस्म में शामिल हुए। वहीं आयुक्त मोनिका वर्मा ने बालिकाओं को स्वच्छता कीट का वितरण की। इस दौरान शिविर में निगम के सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य रंजीता बेनुआ, सनीर साहू, पार्षद पार्वती महानंद, खिलेन्द्र चंद्राकर, मरोदा पुरैना मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

Oplus_16908288

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह न केवल स्टाॅल तक पहुंचे, बल्कि समस्या मूलक आवेदन लेकर स्थल तक पहुंचने वाले नागरिकों से चर्चा भी की। उन्होंने पेयजल, पट्टा और अतिक्रमण से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन की गंभीरता को समझे और उसका निराकरण करे। शिविर में कलेक्टर ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर तत्काल आवेदन कर्ता को उपलब्ध कराया।

पुरैना शिविर में आए आवेदनों पर एक नजर :

मांग वाले आवेदन – 330
शिकायत वाले आवेदन – 38
कुल आवेदन – 368
मौके पर निराकरण – 71

बाकी निराकरण करना शेष है – 297

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news