Sunday, May 10, 2026

केयर टेकर ने डाक्टर के पति के खाते से उड़ाए 1.67

भिलाई : न्यूज़ 36 : तालपुरी
निवासी डाक्टर पूर्णिमा राज कछवाहा ने अपने केयर टेकर तीरथ चौधरी के खिलाफ पति के बैंक खाते से 1.67 लाख रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया डाक्टर पूर्णिमा राज *कछवाहा चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कालेज में प्रोफेसर हैं। उनके पति डाक्टर एसके कछवाहा को 20 मार्च को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद पैरालिसिस हो गया था। उनकी देखरेख के लिए एक अप्रैल से तीरथ चौधरी को केयर टेकर के रूप में रखा गया था, जो घर में रहकर सेवा करता था। शिकायत में बताया गया कि पांच मई को डाक्टर एसके कछवाहा का मोबाइल घर से गायब हो गया था। बाद में मोबाइल कमरे की आलमारी के नीचे कपड़े में लिपटा मिला। मोबाइल चेक करने पर बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news