Thursday, May 7, 2026

रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए 1644 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए

रायपुर : न्यूज़ 36 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 2026-27 के लिए 1644 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ।। पास उम्मीदवार बिना परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर चयनित होंगे। आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए है। रेलवे में बिना परीक्षा दिए नौकरी का शानदार मौका है।

भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। इसमें चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए निकाली गई है। इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनो हिंदी/अंग्रेजी और मशीनिस्ट समेत कई ट्रेड शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ।। सर्टिफिकेट भी जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को भी नियमानुसार राहत मिलेगी।

बिना परीक्षा के नौकरी में ऐसे होगा चयन

बता दें कि भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और ITI के अकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। यानी 10वीं और ITI के औसत अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

नौकरी के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 4 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

बिना परीक्षा नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन

अप्लाई करने का आसान तरीका बताते हैं : 

सबसे पहले Apprenticeship India Portal पर जाएं।

वहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।

इसके बाद ‘Establishment Search’ में जाकर SECR रायपुर सर्च करें। स्थानीय समाचार

अपने संबंधित ट्रेड के सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।

10वीं की मार्कशीट, ।। सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news