Thursday, May 7, 2026

आम्रपाली वनांचल सिटी में जेवरात फिर पार, अपराध दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : पाश कालोनी आम्रपाली वनांचल सिटी में दस दिनों के भीतर चार मकानो का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में यहां के एक ही चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। आज्ञात के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। जामुल पुलिस ने बताया सी 320 आम्रपाली वनांचल सिटी हाऊसिंग बोर्ड भिलाई निवासी देव सिंह थापा परिचित की शादी में शामिल होने परिवार समेत झारसुगुड़ा गए हुए थे। अज्ञात ने ताला तोड़कर मकान से सोना चांदी के जेवरात को पार कर दिया। पीड़ित का भाई शादी से लौटकर आने पर मकान के भीतर प्रवेश किया। तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। आलमारी में रखा गया चांदी का कड़ा, चांदी का बिछिया, चांदी का पायल, गुल्लक में रखा नगदी रकम, लेडिस घड़ी टाइटन कंपनी का, 02 लेडिस हैंड बैगश, 01 नग लोहे का खुखरी नहीं था। इसके अलावा पूजा स्थल से चांदी का लोटा, चांदी का सिक्का, चांदी का 2 हाथी आदि सामान पार हो गए हैं। चोरी गए सामानों की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गईं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news