Thursday, June 25, 2026

तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले 32 पान ठेलों व होटलों पर कार्रवाई

खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान

भिलाई : न्यूज़ 36 : राज्य शासन द्वारा 11 मई तक 15 दिवसीय जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को खाद्य और औषधि प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अभियान के दसवें दिन कोटपा एक्ट के अंतर्गत जिले के जुनवानी, नेहरू नगर क्षेत्र में म्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही कार्रवाई की गई। कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर पान ठेलों और होटलों सहित 32 जगहों पर कार्रवाई की गई। इसी प्रकार खाद्य शाखा द्वारा जिले में संचालित कंफेक्शनरी, कैण्डी और चॉकलेट विक्रेता जिसमें मेसर्स पूजा स्वीट्स, मेसर्स जय बाबा ट्रेडर्स, गोपी स्वीट्स, लक्की स्वीट्स, लिंक रोड, पावर हाउस, भिलाई व मेसर्स मनोज कंफेक्श्नरी, एएन प्रोडक्ट भिलाई-3 की जांच की गई। इसमें संचालकों को उचित साफ सफाई के साथ व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news