Thursday, May 7, 2026

फार्म हाउस में मधुमक्खियों का हमला, एक मजदूर की मौत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग के गनियारी स्थित एक सब्जी फार्म हाउस में मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग मजदूर रमेश भोई (60) की मौत हो गई। घटना के बाद फार्म हाउस में काम कर रहे अन्य मजदूर जान बचाकर भागे।

घटना सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तेज हवा के कारण सब्जी फार्म में एक पेड़ की डाल टूटकर नीचे गिर गिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने आसपास काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से वहां काम कर रहे मजदूर भाग निकले लेकिन रमेश भोई भाग नहीं पाए।

मधुमक्खियों के हमले से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसमड़ा ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. आशीष मिंज ने बताया कि यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news