Thursday, May 7, 2026

एवन इलेक्ट्रॉनिक्स सुपेला शोरूम में आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला के दक्षिण गंगोत्री स्थित एवन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की दो दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

जिला सेनानी अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 6 मई 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे शोरूम में आग लगने की सूचना अग्निशमन कार्यालय को दी गई थी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन तत्काल खाना किए गए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शोरूम की चौथी मंजिल से आग की तेज लपटें और घना धुआं निकल रहा था।

Oplus_16908288

अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए धुएं से भरे कमरे के भीतर प्रवेश किया और काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दमकल दल की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news